1 महीन में दूर हों जाएंगे आपकी त्वचा से सफेद दाग, इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं

त्वचा को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए लोग अक्सर कुछ ना कुछ प्रयोग करते ही रहते हैं। लेकिन कई बार त्वचा पर इस तरह से नुकसान पहुंचाता है जो इलाज से ही ठीक हो पाता है। हम बात कर रहे हैं त्वचा पर पड़ने वाले सफेद दाग के बारे में। 


आपने कई लोगों को देखा होगा जो त्वचा पर सफेद दाग की चपेट में होंगे और उससे काफी परेशान रहते हैं। लेकिन ये दाग एक समय पर इलाज कराने के साथ दूर हो जाते हैं। वहीं, कई बार इसे दूसरे लोग छुआ-छूत की बीमारी मान लेते हैं। जिसकी वजह से पीड़ित को कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। जबकि ये काफी गलत धारणाएं है। लोग अपने इस रोग से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की चीजें तो अपनाते हैं लेकिन कई बार सही तरीके से नुस्खे अपनाने से ये कामयाब नहीं हो पाते हैं।  आइए हम आपको बताते हैं कि


हल्दी से हटेगा सफेद दाग


 

अगर आप भी अपनी त्वचा पर आने वाले सफेद दाग से परेशान हैं तो आप हल्दी का सहारा ले सकते हैं। आप हल्दी का इस्तेमाल कर चेहरे या त्वचा से सफेद दाग को बहुत ही आसानी से दूर कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण हमारी त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया को भी मारने का काम करता है और सुरक्षित रखता है। आपको इसके लिए हल्दी को सरसों के तेल के साथ मिलाकर उन सफेद धब्बों पर लगाना होगा और कुछ ही दिनों में आपके सफेद दाग से आपको छुटकारा मिल सकेगा। 

इसे भी पढ़ें- सफेद दाग दूर करने के अपनाएं ये 6 सीक्रेट्स

 

अदरक


 

रोजाना अदरक का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। वहीं, अदरक आपकी त्वचा के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। अदरक त्वचा संबंधी कई बीमारियों को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। आप अदरक के एक से छोटा टुकड़े को काट लें और उसे पीसकर रस निकालें। इस रस को आप लाल मिट्टी के साथ मिक्स करके लगाएंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा।

दागों पर असरदार है पत्तागोभी का रस 


 

पत्तागोभी का रस आपके सफेद दाग को दूर कर सकता है। पत्तागोभी का रस आपके सफेद धब्बों पर लगाने से बहुत फायदा होता है। आप पत्तागोभी को पीसकर उसका रस निकाल लें और अपनी त्वचा पर लगा लें। इसके अलावा आप उसे 15 मिनट तक उबालकर उसे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे आपको त्वचा से दाग हटाने में काफी मदद मिलेगी। 

 

शहद 


 

अगर आप बिलकुल आसान तरीकों को अपनाना चाहते हैं तो आपको शहद अपनाने की जरूरत है। शहद में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। शहद बहुत ही जल्द त्वचा में अवशोषित हो जाता है। शहद को त्वचा के धब्बों पर लगाने से फायदा होगा। इसके साथ ही अगर आप शहद के साथ चंदन पाउडर, हल्दी जैसी चीजों को मिलाकर लगाते हैं तो ये और भी कारगर साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए जरूरी टिप्स 


 

अगर आप ऊपर दिए गए उपाय को इस्तेमाल करते हैं तो आपको नमक, मिर्ची, तला हुआ, मांस, मछली, शराब, धुम्रपान का सेवन काफी हद तक दूर रखना पड़ेगा। इसके अलावा आप इन नुस्खों को अपनाते हुए रोजाना सुबह एक ग्लास लौकी का जूस जरूर पिएं।